बेटा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बेटा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 अप्रैल 2010

पता नहीं बेटा


बेटा- भाजपा सरकार को हिन्दू वादी सरकार माना जाता है।
पिताजी- संघ के कमान से खबर तो यही है।
बेटा- फिर राजधानी में सिर्फ मंदिर ही क्यों तोड़े जा रहे हैं या आवारा पशुओं के नाम पर सिर्फ गाय-बैल ही क्यों पकड़े जा रहे हैं।
पिताजी- पता नहीं बेटा!
------
बेटा- सरकार ने निगम-मंडल में अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।
पिताजी- हां बेटा खबर तो नई सरकार के गठन के दिन से ही सुन रहे हैं।
बेटा- क्या निगम-मंडल अध्यक्ष के रहते भ्रष्टाचार में बढाेत्तरी नहीं होती।पिताजी- पता नहीं बेटा!

रविवार, 25 अप्रैल 2010

पता नहीं बेटा!


बेटा- नक्सलियों ने इस बार 74 जवानों को मौत के घाट उतार दिया।
पिताजी- हां बेटा, खबर तो यही है।
बेटा- क्या जवानों ने नक्सलियों को नहीं मारा।
पिताजी- पता नहीं बेटा।
-----
बेटा - प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम ने अधिकारी संतोष देवांगन को थप्पड़ मारा।
पिता जी- हां बेटा अधिकारी तो यही कह रहा है।
बेटा - क्या रमन सिंह अब राम विचार नेताम को हटा देंगे।
पिता जी- पता नहीं बेटा।