बुधवार, 21 अप्रैल 2010

कुकदा की झांकी व मरोदा का जसगान प्रथम रहा

पाटन। ग्राम पंचायत झीट में छत्तीसगढ़ स्तरीय दो दिवसीय जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न हुआ। झांकी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ जय झांकी मंडली कुकुदा और द्वितीय पुरस्कार हरिओम जय शीतला सेवा समिति मंडली भोथली को मिला। जबकि जस गान प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार नव कलश भजन मंडली मरोदा और द्वितीय पुरस्कार जय मां शीतला सेवा मंडली कन्हेरा को मिला। 10 व 11 अप्रैल को दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों के हजारों लोगों की उपस्थिति में शानदार प्रस्तुति हुई। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पंकत मिनाक्षी चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश सिगौर तथा राजाराम यदु थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें