सोमवार, 26 अप्रैल 2010

नि:शुल्क नेत्र शिविर झीट में

पाटन। ग्राम पंचायत झीट में श्री गणेश आई हास्पिटल द्वारा ग्राम झीट में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 6 मई से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरपंच पवन ठाकुर ने बताया कि इस दौरान ग्रामवासियों के स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन श्री गणेश आई हॉस्पिटल में शंकर नेत्रालय चेन्नई एवं एल.वी. प्रसाद हैदराबाद प्रशिक्षित नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। आपरेशन के पूर्व मोतियाबिंद जांच, खून, पेशाब इत्यादि पैथालाजी जांच, आपरेशन के पश्चात काला चश्मा एवं मरीजों के ठहरने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इस योजना के तहत आपरेशन करवाने हेतु फोन से अग्रिम पंजीयन आवश्यक है और प्रतिदिन केवल 5 मरीजों का आपरेशन किया जाएगा। फोन नंबर 0771-4033303 है। इसी तरह आरएसबीवाय योजना के तहत स्मार्ट कार्ड धारकों हेतु नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सुविधा भी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें